ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 31-10-2023

Lifestyle: इन घरेलू नुस्खों से एक दिन में दूध की तरह सफ़ेद हो जाएंगे आपके पीले मटमैले दांत

Image Source : PIXABAY how to remove yellow stan f मुस्कान हमारे चेहरे की रौनक में चार चांद लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग लोग पीले और गंदे दांतों की वजह से खुलकर मुस्कुरा भी नहीं पाते हैं। गंदे और पीले दांत न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते है, बल्कि इस व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-10-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Lifestyle: इन घरेलू नुस्खों से एक दिन में दूध की तरह सफ़ेद हो जाएंगे आपके पीले मटमैले दांत

Image Source : PIXABAY

how to remove yellow stan f

मुस्कान हमारे चेहरे की रौनक में चार चांद लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग लोग पीले और गंदे दांतों की वजह से खुलकर मुस्कुरा भी नहीं पाते हैं। गंदे और पीले दांत न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते है, बल्कि इस वजह से आपके दांत कमजोर होने लगते हैं और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर्स दांतों की साफ-सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। इससे आपके दांत मजबूत और चमकदार बने रहते हैं। हालांकि 2 बार ब्रश करने के बाद भी कुछ लोगों के दांत पीले ही रहते हैं। ऐसे में दांतों के पीलापन से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय।

पीले दांतों के लिए इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं

पीले दांतों के लिए नारियल का तेल बेहद असरदार है। नारियल के तेल को आप दांतों पर लगा लें और फिर हाथों से अच्छी तरह दांतों को साफ़ करें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से आपके पीले दांत सफ़ेद हो जायेंगे।

हल्दी में नारियल तेल मिलाकर दांतों पर मल लीजिए, इससे आपके पीले दांत सफेद हो जाएंगे। इससे मुंह से आ रही बदबू दूर होगी और दांत पर जमी पीली परत भी धीरे-धीरे हट जाएगी।

बेकिंग सोडा, नारियल तेल और हल्दी मिलाकर दांतों पर मलने से आपके पीले दांत सफेद हो जाएंगे। आप इसको 15 दिन तक कर लेते हैं तो फिर आपके दांत की चमक दोबारा से वापस आ जाएगी

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांत में चिपके बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। इसलिए हल्दी में पुदीना का रस मिलाकर दांतों को ब्रश करें। इससे आपके दांत स्वस्थ रहेंगे और दांतों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

पीले दांतों से छुटकारा दिलाने में संतरे का छिलका बेहद असरदार है। संतरे के छिलके को सूखा लें और फिर उसे क्रश कर उसका पाउडर बना लें। अब उस पाउडर से दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से आपके पीले दांत दूध की तरह सफेद हो जायेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर