सर्दियों के लिए लड्डू : जानें गोंद के लड्डू बनाने की विधि
Image Source : SOCIAL laddu for winters सर्दियों के लिए लड्डू: सर्दियां आ गई हैं और इसी के साथ कई बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं। ऐसे में डाइट में कुछ इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा ही कुछ है ये लड्डू। दरअसल, ग…


Image Source : SOCIAL
laddu for winters
सर्दियों के लिए लड्डू: सर्दियां आ गई हैं और इसी के साथ कई बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं। ऐसे में डाइट में कुछ इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा ही कुछ है ये लड्डू। दरअसल, गांव-घर में इस लड्डू को बनाकर पूरी ठंडी रखा जाता है। ये सर्दी-जुकाम को कम करने में मददगार है। साथ ही ये फेफड़ों की मजबूती देने के साथ हड्डी की सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही इस लड्डू की खास बात ये है कि इसे शेल्फ लाइफ लंबी है तो आप इसे बनाकर लंबे समय तक रख सकते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।
गोंद के लड्डू बनाने की विधि-Gond ke laddu recipe in hindi
खाने वाला गोंद लें
आटा लें
देसी घी लें
पिसी चीनी लें
ड्राई फ्रूट्स लें।
Image Source : SOCIALgond ke laddu
गोंद के लड्डू बनाने की विधि
गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गर्म होने दें।
जब घी पिघल जाए तो गोंद डालकर मीडियम आंच पर फ्राई करें।
जब गोंद का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए उसके बाद गैस बंद कर दें।
फिर गोंद को निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने दें।
थोड़ा ठंडा होने के बाद गोंद को कूट लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
अब कड़ाही में घी को दोबारा गर्म करें और उसमें आटा डालकर कर हल्का-हल्का सुनहरा कर लें।
आटे का रंग जब बदलने लगे तो इसमें गोंद और बाकी ड्राई फ्रूट मिला लें।
अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें, अब इस मिश्रण को कड़ाही से निकालें और ठंडा होने दें।
अब आटा और गोंद के इस मिश्रण में पिसी चीनी को मिला दें।
मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और अब लड्डू बांधना शुरू करें।
तो, इस प्रकार से तैयार हो गई आपके गोंद की लड्डू। इसे आप एयर डाइट कंटनेर में भरकर रख लें। इसके बाद आराम से धीमे-धीमे इसका सेवन रहें। ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगी।
