रागी से बनाएं मीठा डोसा, जानें रेसिपी
Image Source : SOCIAL ragi_sweet_dosa डोसा खाना किसे नहीं पसंद? लेकिन, कई लोग नॉर्मल साउथ इंडियन डोसा खा-खाकर बोर हो गए हैं। ऐसे में आप रागी डोसा ट्राई कर सकते हैं। जी हां, सुनकर आपको लग रहा होगा कि ये क्या है। लेकिन, ये गुड़ की रोटी जैसी होती है और खाने में…


Image Source : SOCIAL
ragi_sweet_dosa
डोसा खाना किसे नहीं पसंद? लेकिन, कई लोग नॉर्मल साउथ इंडियन डोसा खा-खाकर बोर हो गए हैं। ऐसे में आप रागी डोसा ट्राई कर सकते हैं। जी हां, सुनकर आपको लग रहा होगा कि ये क्या है। लेकिन, ये गुड़ की रोटी जैसी होती है और खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे आप एक मीठी डिश के रूप में भी देख सकते हैं। खास बात ये है कि रागी आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका फाइबर और रफेज आपके पेट के लिए खास प्रकार से काम करता है। तो, आइए जानते हैं कैसे बनाएं मीठा रागी डोसा?
रागी से बनाएं मीठा डोसा-Sweet ragi dosa recipe in hindi
रागी से मीठा डोसा बनाने के लिए पहले आप रागी को पीस कर रख लें। इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं या फिर आप सूजी भी मिला सकते हैं। इसमें थोड़ा सा सोडा पाउडर मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा तेल मिलाकर फेंट लें। जब बैटर अच्छे से तैयार हो जाए तो इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। आधा घंटा ढककर इसे रख दें। इधर, फिलिंग के लिए थोड़ा सा नारियल कद्दूकस कर लें। इसमें इलायची पाउडर मिला लें।
Image Source : SOCIAL
ragi_dosa_recipe
अब डोसा तवा गर्म कर लें और इसपर डोसा बना लें। इसके बाद इसे दोनों तरफ पकाएं और इसके बीच में नारियल की फिलिंग भर दें। हल्का-हल्का घी लगाकर इसे दोनों तरफ पकाएं और खाएं।
रागी से बनाएं सब्जी वाला डोसा
रागी से आप सब्जी वाला डोसा भी तैयार कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आप रागी के डोसा बैटर में सब्जियों को कद्दूकस करके मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर आराम से दोनों तरफ पकाएं। अब मूंगफली की चटनी के साथ इसका सेवन करें। दूसरा, आप ये भी कर सकते हैं कि सब्जियां को काटकर इसमें दही, नमक और चाट मसाला मिलाकर डोसा में भर दें। दोनों तरफ पकाएं और इसका सेवन करें। तो, अपनी पारंपरिक डोसा विधि में थोड़ा सा बदलाव करें और इस वाले डोसा को ट्राई करें। ये ज्यादा टेस्टी है और इसका सेवन आपके पेट के लिए भी अच्छा है।
