ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 14-02-2024

Jee Mains 2024 : JEE मेन्स 2024 परिणाम

JEE result 2024 देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी-2024 के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में इंदौर के स्टूडेंट्स ने पुनः श्रेष्ठता साबित की है। जेईई एक्सपर्ट कमल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपने सत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-02-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Jee Mains 2024 : JEE मेन्स 2024  परिणाम

JEE result 2024

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी-2024 के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में इंदौर के स्टूडेंट्स ने पुनः श्रेष्ठता साबित की है।

जेईई एक्सपर्ट कमल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपने सतत परिश्रम से और बिना भटके अपने प्रयासों के दम पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। परिणामों में इंदौर के सिद्धार्थ अग्रवाल ने 99.9776097, अक्षत तोमर ने 99.9696518, अभिनव सक्सेना ने 99.9563437, धैर्य पाटीदार ने 99.9559236 पर्सेन्टाइल अर्जित किए हैं। जारी किए गए परिणामों में प्रादेशिक स्तर पर 99 पर्सेन्टाइल से अधिक अर्जित करने वाले इंदौर के सर्वाधिक विद्यार्थी हैं।

अभी तक देखे गए परिणामों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर के स्टूडेंट्स ने ओवरआल बेहतर स्कोर किया है। शर्मा ने बताया कि जेईई-मेन जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य हुई। इस परीक्षा में जेईई-मेन में 12.31 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें बीटेक के लिए 12.21 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया,परीक्षा में 95.8 प्रतिशत उपस्थिति रही। 11.70 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। देश के 291 एवं विदेश के 21 शहरों को मिलाकर 312 शहरों में परीक्षा हुई।

यह खबर शेयर करें
शेयर