ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 23-01-2024

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह ने समझाई टेस्ट क्रिकेट की अहमियत, बोले

Jasprit Bumrah On Test Cricket: जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य पेसर्स में से एक हैं. बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. बुमराह मौजूदा वक़्त में भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जो 'ए प्लस' ग्रेड कैटिगिरी में शामिल हैं. टीम इंडिय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह ने समझाई टेस्ट क्रिकेट की अहमियत, बोले

Jasprit Bumrah On Test Cricket: जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य पेसर्स में से एक हैं. बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. बुमराह मौजूदा वक़्त में भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जो 'ए प्लस' ग्रेड कैटिगिरी में शामिल हैं. टीम इंडिया 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मौचों की टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ करेगी. सीरीज़ के शुरुआती दो टेस्ट के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का एलान भी कर चुकी है, जिसमें बुमराह शामिल है. इसी बीच बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट की अहमियत को लेकर बात की.

आजकल भले ही लोगों की टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी खत्म हो रही हो, लेकिन टेस्ट, क्रिकेट का सर्वोत्तम फॉर्मट है. अक्सर पूर्व क्रिकेटर्स और खेल के एक्सपर्ट्स टेस्ट क्रिकेट को बचाने की सलाह देते हुए नज़र आते हैं, क्योंकि अब लोग टी20 क्रिकेट ज़्यादा पसंद करने लगे हैं. इसी बीच बुमराह ने बताया कि वो सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट से कभी खुश नहीं थे.

'द गार्जियन' के हवाले से बुमराह ने कहा, "मैं उस जनरेशन का हूं जहां टेस्ट क्रिकेट किंग है. मैं उसी पर खुद को जज करता हूं. मैंने आईपीएल से शुरुआत की, लेकिन मैंने बॉलिंग करना फर्स्ट क्लास क्रिकेट से सीखी. मैं सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट से कभी खुश नहीं था. टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च फॉर्मेट है."

अब तक ऐसा रहा बुमराह का टेस्ट करियर

बुमराह ने 2018 में टेस्ट डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में किया था. अब वह 32 टेस्ट मुकाबले चुके हैं, जिनकी 61 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 21.21 की औसत से 140 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 बार 'फाइव विकेट हॉल' अपने नाम किया है. गौरतलब है बुमराह ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला हाल ही (3-4 जनवरी) दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था.

यह खबर शेयर करें
शेयर