ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 08-07-2023

जान्हवी कपूर ने निधन से पहले अपनी मां श्रीदेवी को कहे आखिरी शब्द, अपनी आखिरी रात बिताने के बारे में किया खुलासा

Janhvi Kapoor On Sridevi Death : देश की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी निधन के बाद भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम 6 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी को इस खास दिन पर या…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-07-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
जान्हवी कपूर ने निधन से पहले अपनी मां श्रीदेवी को कहे आखिरी शब्द, अपनी आखिरी रात बिताने के बारे में किया खुलासा

Janhvi Kapoor On Sridevi Death : देश की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी निधन के बाद भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम 6 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी को इस खास दिन पर याद किया. वहीं बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मॉम को उनकी फिल्म मॉम का पोस्टर शेयर कर याद किया. जाह्नवी कपूर आज भी उस खौफनाक दिन को नहीं भूली हैं जब उन्हें ये पता चला था कि अब उनकी मॉम इस दुनिया में नहीं रहीं.

श्रीदेवी की मौत से पहले जाह्नवी कपूर संग हुई थी ये बात

जाह्नवी कपूर ने बताया था कि उनकी मॉम जब दुबई जा रही थीं उस वक्त उनकी बात उनकी मॉम से हुई थी. जाह्नवी कपूर ने बताया था कि उस वक्त वह अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में काफी बिजी थीं ऐसे में उन्हें काम की वजह से मॉम संग टाइम स्पेंड करने का कम मौका मिल रहा था.

श्रीदेवी की बेटी ने बताया था कि एक रात पहले जाह्नवी अपनी मॉम के पास उनके कमरे में गई थीं. उस वक्त श्रीदेवी काफी बिजी थीं क्योंकि वो मोहित मारवाह की शादी में जाने की पैकिंग कर रही थीं. ऐसे में जाह्नवी कपूर ने जब देखा कि उनकी मॉम बिजी हैं तो वो अपने कमरे में चली गईं.

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था- 'मॉम के दुबई जाने से एक रात पहले मैं अपने कमरे में थी. तभी मैं अपनी मॉम के पास गई, क्योंकि मुझे नींद नहीं आ रही थी, तो सोचा कि मैं उनसे थोड़ी बात कर लूं. जब मैं रूम में गई तो मॉम बिजी थीं. वे शादी में जाने के लिए पैकिंग कर रही थीं. मुझे भी शूटिंग पर जाना था. मैने उनसे कहा कि आप आकर मुझे सुला दो, लेकिन वो पैकिंग कर रही थी. फिर जब वो आईं तब तक मैं आधी सो चुकी थी. लेकिन मैं महसूस कर सकती थी कि वो मेरा सिर थपथपा रही हैं.'

खुद को अकेला महसूस कर रही थीं जाह्नवी कपूर!

वोग के मुताबिक जाह्नवी कपूर ने बताया था कि 'उस रात को जब मॉम का सारा काम खत्म हो गया तो वे मेरे पास कमरे में आई थीं. इसके बाद मॉम ने प्यार से मेरा माथा चूमा था और मेरे सिर पर थपकी दी थी.' जाह्नवी कपूर के लिए यही श्रीदेवी की आखिरी याद बनकर रह गया. श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी कपूर को अकेलापन महसूस होने लगा था.

जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनकी मॉम की मौत के बाद पूरा परिवार एक हुआ. हालांकि उस वक्त तक वे अकेला फील कर रही थीं. पर परिवार की एकजुटता के बाद उन्हें सेफ फील होने लगा. उन्होंने कहा था कि 'हम मां को खो चुके थे इस नुकसान की कोई भरपाई हो ही नहीं सकती.'

यह खबर शेयर करें
शेयर