ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-06-2024

Indore News :मौसम विभाग मौसम तापमान आज का पूर्वानुमान

Indore इंदौर ने इस साल भीषण गर्मी को झेला और अब लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून सही वक्त पर केरल आ चुका है और अब लोगों को इसके मप्र में दस्तक देने का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दस जून के आसपास इंदौर में प्री मानसून एक्टि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-06-2024
शेयर
Indore News :मौसम विभाग मौसम तापमान आज का पूर्वानुमान

Indore

इंदौर ने इस साल भीषण गर्मी को झेला और अब लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून सही वक्त पर केरल आ चुका है और अब लोगों को इसके मप्र में दस्तक देने का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दस जून के आसपास इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है।

पिछले साल मई में ही शुरुआत हो गई थी

पिछले साल मई से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की शुरुआत हो गई थी। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी और मानसून घोषित होने के पहले ही तीन इंच तक पानी बरस गया था। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। मानसून बरसने का अधिकृत खाता एक जून से शुरू हो गया है लेकिन इस बार दस जून के आसपास प्री-मानसून की गतिविधि शुरू होने के आसार हैं। राहत यह जरूर रहेगी कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे कम ही रहने वाला है। पश्चिमी हवाएं रफ्तार से चलती रहेंगी। इनमें ठंडक होने की वजह से गर्मी का अहसास बहुत अधिक नहीं होगा। केरल में मानसून पहुंच चुका है और हमारे यहां दस जून या इसके आसपास मानसून आ सकता है।

फिर बढ़ रहा तापमान

इंदौर में शनिवार को तापमान 40.6 (+1) डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान था। चार दिनों से गर्मी से राहत मिलने के बाद मौसम फिर बदलने लगा है। दिन में तेज रफ्तार गर्म हवाओं के कारण लोग फिर से परेशान होने लगे हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
Politics
राज्य और स्थानीय प्रशासन
इतिहास