ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 18-08-2023

Indore News:कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने छत से की फायरिंग, दो की मौत, छह घायल

इंदौर में एक सप्ताह में ही लगातार तीसरा बड़ा हत्याकांड हो गया। शहर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज गोलीकांड' गया। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दना…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2023
शेयर
Indore News:कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने छत से की फायरिंग, दो की मौत, छह घायल

इंदौर में एक सप्ताह में ही लगातार तीसरा बड़ा हत्याकांड हो गया। शहर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज गोलीकांड' गया। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं। बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा के गार्ड राजपाल राजावत ने घर की छत से पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वहां खड़े जीजा- साले की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हैं। मृतक राहुल (28) पिता महेश वर्मा और विमल (35) पिता देवकरण अमचा बीच बचाव करने आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने ही विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्योति (30) पति राहुल, सीमा ( 36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर