ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 27-07-2025

लास्ट ओवर में हारा भारत, गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में भारतीय टीम का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है. अब इंडिया चैंपियंस टीम को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथों 4 विकेट से हार (India Champions vs Australia Champions) झेलनी पड़ी है. युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम अ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-07-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
लास्ट ओवर में हारा भारत, गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में भारतीय टीम का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है. अब इंडिया चैंपियंस टीम को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथों 4 विकेट से हार (India Champions vs Australia Champions) झेलनी पड़ी है. युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक 3 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. WCL के इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए थे, लेकिन कैलम फर्ज्ञूसन की 70 रनों की तूफानी पारी के आगे भारतीय गेंदबाजी फेल हो गई.

भारत ने बनाए थे 203 रन, धवन के 91

लीड्स में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 60 गेंदों में 91 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया. रॉबिन उथप्पा ने भी 21 गेंद में 37 रनों का योगदान दिया. अंबाती रायडू खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं सुरेश रैना और कप्तान युवराज सिंह क्रमशः 11 और 3 रन बनाकर आउट हो गए. यूसुफ पठान के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 52 रन जड़ते हुए भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया.

जीता हुआ मैच हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया जब 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पीयूष चावला और हरभजन सिंह ने कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में ऐसा फंसाया कि ऑस्ट्रेलिया ने 65 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. डेनियल क्रिश्चियन और कैलम फर्ज्ञूसन की 90 रनों की पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करवाई. क्रिश्चियन ने 39 रन बनाए, वहीं बेन कटिंग ने 15 रन और अंतिम ओवरों में रॉब क्वीनी ने 8 गेंद में1 6 रनों की कैमियो पारी खेली.

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 रन बनाने थे और सामने इरफान पठान था. कप्तान युवराज सिंह का इरफान को गेंदबाजी सौंपने का फैसला चौंकाने वाला रहा क्योंकि इससे पहले उन्होंने मैच में एक भी ओवर नहीं किया था. आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 3 रन बनाने थे, जिसपर फर्ज्ञूसन ने गगनचुंबी छक्का लगाते हुए अपनी टीम की 4 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

गेंदबाजों ने डुबोई लुटिया

भारत की ओर से विनय कुमार ने एक विकेट तो लिया, लेकिन 4 ओवरों में 47 रन लुटा दिए. वहीं रन लुटाने में सिद्धार्थ कौल भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सिर्फ 2 ओवरों में ही 37 रन दे डाले. पीयूष चावला ने घातक गेंदबाजी के दम पर 3 विकेट लिए, लेकिन इरफान पठान आखिरी ओवर में 13 रन भी डिफेंड नहीं कर पाए.

यह खबर शेयर करें
शेयर