ब्रेकिंग
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 31-08-2023

INDIA गठबंधन की बैठक आज से मुंबई में, 'लोगो' जारी होगा, कई अहम फैसलों का ऐलान संभव, कुनबा बढ़ने के भी कयास

गैर बीजेपी राजनीतिक दलों के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक आज (31 अगस्त, 2023) से मुंबई में शुरु हो रही है। दो दिन चलने वाली बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम पर सहमति होनी है, साथ ही गठबंधन का लोगो (प्रतीक चिह्न) भी जारी किया जाएगा। हालांकि इस बैठक से पहले गठबंध…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-08-2023
शेयर
INDIA गठबंधन की बैठक आज से मुंबई में, 'लोगो' जारी होगा, कई अहम फैसलों का ऐलान संभव, कुनबा बढ़ने के भी कयास

गैर बीजेपी राजनीतिक दलों के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक आज (31 अगस्त, 2023) से मुंबई में शुरु हो रही है। दो दिन चलने वाली बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम पर सहमति होनी है, साथ ही गठबंधन का लोगो (प्रतीक चिह्न) भी जारी किया जाएगा।

नक्शे देखें

हालांकि इस बैठक से पहले गठबंधन में शामिल कुछेक राजनीतिक दलों की महत्वाकांक्षाएं सामने आई थीं, जब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के समर्थकों ने अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग उठाई थी। उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक भी उनके नाम की पैरवी करते रहे हैं।

लेकिन 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हो रही इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलाएंस – INDIA की बैठक से ऐन पहले ही पटना में नीतीश कुमार और मुंबई में शरद पवार ने इस किस्म की मांगों को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मुद्दा गठबंधन के लिए एक संयोजक के नाम पर सहमति बनाना और विभिन्न मुद्दों और संभवत: राज्य स्तर की उप समितियां बनाना होगा, ताकि विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन सके।

यह खबर शेयर करें
खबरें पढ़ें
शेयर