ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-06-2023

लाड़ली बहना योजना में अब 23 की जगह 21 साल की विवाहिताओं को भी लाभ मिलेगा...

प्रदेश के मुखिया ने लाड़ली बहनों को एक और सौगात देते हुए योजना में उम्र के बंधन को कम करते हुए 21 साल करने की घोषणा की है। अभी 23 साल की शादीशुदा महिलाएं ही पात्र थीं, लेकिन अब 21 साल की नव विवाहिता भी पात्र होंगी। 21 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ वहीं मु…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-06-2023
शेयर

प्रदेश के मुखिया ने लाड़ली बहनों को एक और सौगात देते हुए योजना में उम्र के बंधन को कम करते हुए 21 साल करने की घोषणा की है। अभी 23 साल की शादीशुदा महिलाएं ही पात्र थीं, लेकिन अब 21 साल की नव विवाहिता भी पात्र होंगी।

21 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी योजना का लाभ देने का ऐलान किया है। पहले 23 साल की महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब 21 साल की शादीशुदा महिलाओं को भी योजना लाभ मिलेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना में हितग्राही महिलाओं की 23 साल की उम्र को हटाकर इसका लाभ 21 साल से मिलने का एलान कर दिया। अभी तक 23 साल की शादीशुदा महिलाओं को इसका लाभ मिलता लेकिन कन्यादान योजना में कई बेटियो की शादी 21 साल की उम्र में हो गई तो अब 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।

आज का दिन ऐतिहासिक

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अभी तो ये अंगड़ाई है मेरी बहनों समय के साथ लाड़ली बहना योजना की राशि 2 हजार से लेकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा। मध्य प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत हो गई है। सीएम शिवराज ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
दैनिक समाचार-पत्र पढ़ें
Politics