ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 10-01-2026

ग्राम पंचायत आरी में किसानों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

माखन नगर। तहसील माखन नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत आरी में किसानों एवं ग्रामवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 8 एवं वर्तमान सभापति निर्माण समिति के सदस्य उमेश यादव तथा सरपंच प्रतिनिधि कमलेश पांडे की विशेष उपस्थिति रही। …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-01-2026
शेयर

माखन नगर। तहसील माखन नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत आरी में किसानों एवं ग्रामवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 8 एवं वर्तमान सभापति निर्माण समिति के सदस्य उमेश यादव तथा सरपंच प्रतिनिधि कमलेश पांडे की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में किसानों ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं द्वारा गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसान रात-रात भर खेतों में पहरा देने के बावजूद अपनी फसल को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु निर्णय लिया गया कि सभी आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत आरी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में मांस एवं मछली की दुकानों की खुलेआम बिक्री से असुविधा हो रही है। इस पर निर्णय लिया गया कि मांस-मछली की दुकानों को बाजार क्षेत्र से हटाकर अन्य निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

बैठक में ग्राम आरी से ग्राम बागलखेड़ी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत भवन से मंगवारी नाले तक नाली निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया। नाली निर्माण से मार्ग पर होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान मिलेगा।

इसके अलावा ग्राम पंचायत आरी में स्थित कन्या शाला भवन की जर्जर स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण वहां अध्ययनरत छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर नर्मदापुरम को प्रस्ताव भेजकर नवीन भवन अथवा मरम्मत कार्य की मांग की जाएगी।

बैठक के दौरान वरिष्ठ किसान वीरेंद्र चौहान, पंच केशव साहू, मनमोहन यादव, श्री महेश साहू, नारायण पाल, कन्हैया पाल, डोरी लाल जाटव, सूरज चौहान,  राकेश राजपूत, जगदीश साहू, रामकुमार यादव,  सेठ चौहान,  परशुराम यादव, संतोष यादव, महेश पाल, दीपक यादव,  राजाराम यादव, केशव यादव, मोनू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे। पंचायत कार्यालय में पदस्थ राजकुमार मेहरा भी बैठक में मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने आशा जताई कि लिए गए निर्णयों पर शीघ्र अमल होने से गांव की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा और किसानों को राहत मिलेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
News