ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-04-2024

पुराने मटके का पानी नहीं हो रहा ठंडा तो अपनाएं ये ट्रिक्स, मिलेगा फ्रिज से भी ज़्यादा मीठा और ठंडा पानी

Image Source : SOCIAL Matka tips ठंडा-ठंडा पानी शरीर में जान फूंकने का काम करता है। भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीना किसी वरदान से कम नहीं होता है। वहीं पानी को ठंडा करने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज की मदद लेते हैं, तो कुछ लोग आज भी मटके में पानी रखने का ट्रेडि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-04-2024
शेयर
पुराने मटके का पानी नहीं हो रहा ठंडा तो अपनाएं ये ट्रिक्स, मिलेगा फ्रिज से भी ज़्यादा मीठा और ठंडा पानी

Image Source : SOCIAL

Matka tips

ठंडा-ठंडा पानी शरीर में जान फूंकने का काम करता है। भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीना किसी वरदान से कम नहीं होता है। वहीं पानी को ठंडा करने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज की मदद लेते हैं, तो कुछ लोग आज भी मटके में पानी रखने का ट्रेडिशनल फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि घड़े का पानी फ्रिज जितना ठंडा नहीं होता है। मगर, कुछ ट्रिक्स की मदद से इसे मुमकिन किया जा सकता है। मटका पानी को नेचुरली ठंडा करके बाहरी तापमान और बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं घड़े के पानी को ठंडा बनाए रखने के कुछ खास टिप्स।

पुराने मटके में ऐसे पाएं ठंडा पानी

अगर आपके किचन में रखे पुराने मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा है तो नया मटका खरीदने की बजाय आप यह एक नुस्खा आज़माएं। सबसे पहले मटके को पानी से भिगोएं। अब एक चम्मच नमक लें और मटके के ऊपर नमक छड़कें। अब नमक पर अब स्कॉच ब्राइट घिसें मटके को चहरों तरफ से अच्छी तरह से साफ़ करें( जब मटका नया होता है तब उसमे छोटे छोटे होल्स होते हैं जिससे ऑक्सीजन अच्छी तरह से बहार जाती है लेकिन जब वह पुराना हो जाता है तो उसके हुलस बंद हो जाते हैं। जिस वजह से पानी ठंडा नहीं हो पता है इसलिए इसके होल को ओपन करने के लिए नमक के पानी से इसे साफ करें) अब मटके के अंदर भी 1 चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी डालेंगे। अंदर हमे स्कॉच ब्राइट से नहीं घिसना है। सिर्फ 15 मिनट तक मटके को ऐसे ही रखेंगे। नमक डालने से मटके के होल अंदर से खुल जाएंगे। 15 मिनट बाद मटके को साफ पानी से 3- 4 बार धोएं। अब आपके मटके को सुखाकर उसमें पानी भरें।

मटके को ठंडा रखने के लिए ये टिप्स भी करें ट्राई:

सूती कपड़े से लपेटें: गर्मी में बाहरी तापमान ज्यादा होने के चलते घड़ा भी गर्म होने लगता है। ऐसे में बाहरी टेम्प्रेचर से घड़े के पानी को सुरक्षित रखने के लिए आप सूती कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर पर सूती कपड़े को गीला करके घड़े पर लपेटने से घड़ा गर्म नहीं होगा और पानी भी बिल्कुल चिल्ड बना रहेगा।

मटके को रखें स्टैंड पर: मटके को कभी भी डाइरेक्ट ज़मीन पर न रखें। ऐसा करने से पानी ठंडा नहीं होता है। दरअसल, गर्म ज़मीन से मटका भी नीचे से गर्म हो जाता है। इसलिए आप मटके के नीचे कोई स्टैंड या मिट्टी का बर्तन या फिर कोई गीला कपड़ा रख सकते हैं। इससे पानी ठंडा बना रहता है।

मटका खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

मटका खरीदते समय हमेशा पक्के घड़े को खरीदें, क्योंकि पक्के घड़े में पानी सबसे अधिक ठंडा होता है। इसलिए सबसे पहले मटके की मजबूती को उंगलियों से चेक करें। आपको बता दें मटके से जितनी तेज आवाज़ आए समझें वो उतनी ही पक्की है

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
दैनिक समाचार-पत्र पढ़ें
ताजा खबर पढ़ें
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड