ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 29-02-2024

घर पर नाइट क्रीम कैसे बनाएं? जानें खास DIY Recipe जो है सबसे आसान और कारगर

Image Source : SOCIAL diy night cream नाइट क्रीम वो क्रीम है जिसका इस्तेमाल लोग स्किन को नरिश करने और नमी को रिस्टोर करने के लिए किया जाता है। ये झुर्रियों को सही करने और स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा नाइट क्रीम दिनभर स्किन पर लगे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-02-2024
शेयर
घर पर नाइट क्रीम कैसे बनाएं? जानें खास DIY Recipe जो है सबसे आसान और कारगर

Image Source : SOCIAL

diy night cream

नाइट क्रीम वो क्रीम है जिसका इस्तेमाल लोग स्किन को नरिश करने और नमी को रिस्टोर करने के लिए किया जाता है। ये झुर्रियों को सही करने और स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा नाइट क्रीम दिनभर स्किन पर लगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के असर को भी कम करता है और स्किन की बनावट को बेहर बनाता है। ये स्किन पोर्स को खोलता है और इसे अंदर नरिश करता है। इसके अलावा भी नाइट क्रीम लगाने के कई फायदे हैं। सबसे पहले जान लेते हैं इस क्रीम को बनाने का तरीका और इसकी खास रेसिपी।

घर पर नाइट क्रीम कैसे बनाएं-Diy Night cream recipe

घर पर नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको करना ये है कि थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें, केसर लें और साथ में ही विटामिन ई लें। तो, आपको करना ये है कि

- एक छोटे से डिब्बे में एलोवेरा जेल निकाल लें।

-इसमें थोड़ा सा केसर और नारियल तेल डालें।

-फिर इसमें थोड़ा सा विटामिन ई मिलाएं।

-सबको अच्छी तरह से मिलाएं। फिर थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।

-सबको मिलाकर डिब्बी बंद करके रख लें।

Image Source : SOCIAL

diy night cream with aloe vera

इसके बाद आपको करना ये है कि रात में सोते समय इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें। लगातार कुछ देर ये काम करते रहें। फिर सो जाएं। इस तरह से रोज रात में नाइट क्रीम लगाना स्किन में पिग्नमेंटेशन सेमत कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा ये झुर्रियों को कम करता है, फाइन लाइन्स को कम करता है और आपकी स्किन की टोनिंग में मददगार है। इस प्रकार से घर पर बनाएं नाइट क्रीम और इसे चेहरे पर लगाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर