ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 06-02-2024

बालों के लिए एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? जानें बिना किसी खर्च के इसे घर में बनाने का तरीका

Image Source : SOCIAL how to make aloe vera gel for hair बालों के लिए एलोवेरा कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपके स्कैप को हेल्दी रखने के साथ इसकी सफाई में मदद करता है। ये डैंड्रफ को कम करता है और बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। एलोवेरा जेल लगाने से आपके…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-02-2024
शेयर
बालों के लिए एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? जानें बिना किसी खर्च के इसे घर में बनाने का तरीका

Image Source : SOCIAL

भौगोलिक संदर्भ

how to make aloe vera gel for hair

बालों के लिए एलोवेरा कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपके स्कैप को हेल्दी रखने के साथ इसकी सफाई में मदद करता है। ये डैंड्रफ को कम करता है और बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। एलोवेरा जेल लगाने से आपके बालों को नमी मिलती है और फिर इका हाइड्रेशन बहाल होता है। इसके अलावा ये एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह भी काम करता है। इन तमाम फायदे के लिए लोग एलोवेरा जल को महंगे दामों पर खरीदकर बालों में लगाते हैं। जबकि, अगर आप इन्हें बनाकर रख लें तो लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं घर में एलोवेरा जेल कैसे बनाएं।

बालों के लिए एलोवेरा जेल कैसे बनाएं?

बालों के लिए एलोवेरा जेल बनाने के लिए आपको कुछ बातों को फॉलो करना है। जैसे

-एलोवेरा के 2 पत्ते लें और इसमें जेल निकाल लें।

समाचार

-खुशबू के लिए अपने पसंदीदा तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। जैसे रोजमेरी और लैवेंडर।

-कंडीशनिंग जेल के लिए हर 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 बड़ा चम्मच मिलाएं।

-अतिरिक्त नमी और चमक के लिए बादाम, नारियल या जैतून का तेल अच्छी तरह से मिला लें।

Image Source : SOCIAL

aloe vera gel for hair

सभी चीजों को एक साथ मिला लें। इसे ब्लेंडर, इलेक्ट्रिक मिक्सर या फूड प्रोसेसर में करना सबसे आसान होगा। अब जेल को गाढ़ा होने तक मिलाते रहें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और केसर मिलाएं। अब रंग और बनावट एक समान होने तक मिलाते रहें। अब इसे एक छोटे जार में डालें।

अब नहाने से पहले बालों में एलोवेरा जेल लगाएं। इसे समान रूप से वितरित करने के लिए इसमें कंघी करें, फिर अपने बालों को हमेशा की तरह स्टाइल करें। इसके आधे घंटे के बाद शैंपू कर लें। आप चाहें तो शैंपू नहीं भी कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर