ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-06-2023

फिटकरी को बालों में कैसे लगाएं

Image Source : FREEPIK alum for hair growth घने और लंबे बालों की इच्छा हर कोई रखता है लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। गर्मी के मौसम में बाल और तेजी से झड़ने लगते हैं तो इस मौसम में बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है। बालों की ग्रोथ (hair growth) के ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-06-2023
शेयर
फिटकरी को बालों में कैसे लगाएं

Image Source : FREEPIK

alum for hair growth

घने और लंबे बालों की इच्छा हर कोई रखता है लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। गर्मी के मौसम में बाल और तेजी से झड़ने लगते हैं तो इस मौसम में बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है। बालों की ग्रोथ (hair growth) के लिए लोग बाजार से महंगे महंगे प्रोडक्ट लेकर आते हैं लेकिन उनसे कुछ खास रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी चीज जो सस्ती भी है और इसके इस्तेमाल से आपके बाल अच्छे होंगे और उनकी ग्रोथ भी होगी। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की, जो कि लगभर हर घर में होती है। फिटकरी के अनगिनत फायदे हैं, यहां हम आपको बालों के लिए फिटकरी के इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए फिटकरी (alum for hair growth)

Image Source : FREEPIK

alum for hair growth

पोटेशियम और सोडियम से भरपूर फिटकरी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार साबित होती है। बालों की ग्रोथ अच्छी करने के लिए आप फिटकरी के पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। इस मिक्स से न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी बल्कि आपके बाल काले भी होंगे। फिटकरी और नारियल का तेल स्कैल्प के पोर्स को खोलने में मदद करता है। जिससे बाल हेल्दी होते हैं। इसके अलावा आप फिटकरी को पानी में मिलाकर इससे बाल भी धो सकते हैं।

डैंड्रफ में फिटकरी का इस्तेमाल

बैक्टीरियल गुण (Anti Bacterial)  से भरपूर फिटकरी आपकी स्कैल्प की सफाई करने में फायदेमंद साबित होगी। इसके लिए आप फिटकरी को रात में एक मग पानी में भिगाकर रख दें। अगर आपके पास फिटकरी का पाउडर है तो 3 चम्मच पाउडर को एक मग पानी में मिक्स करें और फिर इस पानी को स्कैल्प पर डालकर अच्छे से रगड़ते हुए साफ करें। आखिर में सादा साफ पानी से पूरे सिर को अच्छे से धोएं। इस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प की अच्छे से सफाई होगी और डैंड्रफ की दिक्कत भी खत्म होगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
सिटी गाइड देखना
पत्रकारिता
कूरियर सर्विस चुनना