उरई में दर्दनाक हादसा:लोडर को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे और दादी समेत चार की मौत, कई घायल
Orai News: रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया। orai road accident उरई में तीर्थस्थल दर्शन कर लोडर वाहन से लौट …


Orai News: रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।
orai road accident
उरई में तीर्थस्थल दर्शन कर लोडर वाहन से लौट रहे एक ही गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लोडर पलट गया। गांव के एक शिक्षक का मासूम बेटा, पत्नी, मां और छात्रा की मौत हो गई।
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे।
