ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 27-04-2026

Heat Wave Action Plan:दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का असर, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार अलर्ट, स्कूलों में ORS पिलाने की तैयारी

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए  सरकार ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। स्कूली बच्चों को हीट वेव और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चों को O…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-04-2026
शेयर
Heat Wave Action Plan:दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का असर, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार अलर्ट, स्कूलों में ORS पिलाने की तैयारी

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। स्कूली बच्चों को हीट वेव और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चों को ORS घोल पिलाने की योजना बनाई गई है, वहीं नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

सरकार

हीट वेव एक्शन प्लान हुआ सख्त

दिल्ली सरकार ने गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हीट वेव एक्शन प्लान 2026 को और सख्ती से लागू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को मानवीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

योजना के तहत स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चों को ORS घोल दिया जाएगा, ताकि घर लौटते समय डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। यह व्यवस्था करीब 21 लाख छात्रों (दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों सहित) पर लागू होगी।

इसके अलावा, अत्यधिक गर्मी की स्थिति में निर्माण स्थलों पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

हॉटस्पॉट इलाकों पर विशेष फोकस

मौसम

सरकार ने सैटेलाइट डेटा के आधार पर उन इलाकों की पहचान की है, जहां तापमान सबसे अधिक रहता है। इनमें आयानगर, नजफगढ़, सफदरजंग, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, शास्त्री पार्क, विश्वास नगर और हरि नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इन इलाकों में अतिरिक्त ORS पैकेट, पानी के टैंकर और क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अस्पतालों में बढ़े लू के मरीज

गर्मी के बढ़ते असर का असर अब अस्पतालों में भी दिखने लगा है। एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रोजाना 80 से अधिक मरीज लू के लक्षणों के साथ ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षण बढ़े हैं। बुजुर्ग, बच्चे और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

जैविक विज्ञान

हीट स्ट्रोक यूनिट हुई सक्रिय

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीट स्ट्रोक यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अन्य अस्पतालों में भी अतिरिक्त बेड आरक्षित किए जा रहे हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।

नोएडा में बदला स्कूल समय

बढ़ती गर्मी को देखते हुए नोएडा के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी। पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते थे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि यह निर्णय सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिससे बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

भौगोलिक संदर्भ

यह खबर शेयर करें
शेयर