ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 01-05-2024

Guna News:नवविवाहित जोड़ा जब जयवर्धन सिंह की फॉर्च्यूनर कार से घर पहुंचा तो परिजन देखते रह गए

दूल्हे के साथ खड़े जयवर्धन सिंह राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें वे एक नवदंपती को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल उक्त घटनाक्रम बीते दिनों …

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-05-2024
शेयर
Guna News:नवविवाहित जोड़ा जब जयवर्धन सिंह की फॉर्च्यूनर कार से घर पहुंचा तो परिजन देखते रह गए

दूल्हे के साथ खड़े जयवर्धन सिंह

नए स्थान तलाशें

राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें वे एक नवदंपती को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

दरअसल उक्त घटनाक्रम बीते दिनों जयवर्धन सिंह द्वारा अपने पिता दिग्विजय सिंह के समर्थन में किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान का है। इसमें वे रास्ते में तपती हुई धूप में बाइक से चल रहे नवदंपती को बाइक से उतरवाकर अपनी फॉर्च्यूनर गाढ़ी में बैठाकर घर छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि,एक नवविवाहित जोड़ा जयवर्धन सिंह को अपने पिता के लिए किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान रास्ते में दिखाई दिया, जो कि पूजा पाठ करने के लिए गया हुआ था और वहा से वापस अपने घर की और लौट रहा था। उसी दौरान जयवर्धन सिंह ने अपना वाहन उक्त नवविवाहित जोड़े के लिए रुकवाया और उन्हें अपनी गाढ़ी में बैठाकर घर तक भी छोड़ा, जिन्हें जयवर्धन की गाड़ी आता हुआ देख उनके परिजन भी अचंभित रह गए। वहीं जयवर्धन सिंह ने दुल्हन को अपनी बहन बताया और उसके लिए गेट भी खोला। जब नवविवाहित जोड़े के परिजन जयवर्धन सिंह का साफा बांधकर सम्मान करने लगे तो उन्होंने कहा कि मैं तो आपके परिवार का ही हूं।

यह खबर शेयर करें
शेयर