ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 05-04-2025

MP में सहकारी समितियों के चुनाव का ऐलान: 8 साल बाद होंगे इलेक्शन, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सहकारी समितियों के चुनाव (Cooperative Society Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में आठ साल के बाद सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सहकारी समितियों के चुनाव पर मुहर लगी है। मध्य प्रदेश म…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-04-2025
शेयर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सहकारी समितियों के चुनाव (Cooperative Society Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में आठ साल के बाद सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सहकारी समितियों के चुनाव पर मुहर लगी है।

मध्य प्रदेश में 8 साल बाद सहकारी समितियों के चुनाव 1 मई से 7 सितंबर तक होंगे। इलेक्शन कुल पांच चरणों में होगा। 50 लाख से अधिक किसानों की सदस्यता वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PCS) के चुनाव के बाद अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल का इलेक्शन होगा।

चुनाव के पहले चरण में पुनर्गठित समितियों का चुनाव। सहकारी समिति का चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा। आपको बता दें कि सहकारी अधिनियम में संशोधन के बाद पहली बार चुनाव होंगे। आखिरी बार साल 2013 में सहकारी चुनाव हुए थे। जिसका कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ था।

पांच चरण में होंगे इलेक्शन

पहला चरण – 1 मई से 23 जून

दूसरा चरण – 13 मई से 04 जुलाई

तीसरा चरण – 23 जून से 22 अगस्त

चौथा चरण – 05 जुलाई से 31 अगस्त

पांचवां चरण – 14 जुलाई से 07 सितंबर

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
भौगोलिक संदर्भ
समाचार
news