ब्रेकिंग
रविवार, 6 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 01-04-2024

कपड़ों का रंग न उड़ा दे तेज धूप! गर्मियों में इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

Image Source : SOCIAL sun fade the color of your clothes अभी से ही गर्मियां पड़ने लगी हैं और इसकी वजह से कपड़ों की रंगत का नुकसान हो सकता है। जी हां, अगर हम सर्दियों की तरह कपड़ों को धूलकर रख दें और दिनभर इसे सूखने दें तो शाम तक इसकी रंगत खराब हो सकती है। इ…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-04-2024
शेयर
कपड़ों का रंग न उड़ा दे तेज धूप! गर्मियों में इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

Image Source : SOCIAL

ताजा खबर पढ़ें

sun fade the color of your clothes

अभी से ही गर्मियां पड़ने लगी हैं और इसकी वजह से कपड़ों की रंगत का नुकसान हो सकता है। जी हां, अगर हम सर्दियों की तरह कपड़ों को धूलकर रख दें और दिनभर इसे सूखने दें तो शाम तक इसकी रंगत खराब हो सकती है। इसकी वजह से चटक रंग के कपड़ों खासकर कि काला, नीला, गुलाबी और लाल कपड़ों का रंग फड़ सकता है और इसकी रंगत फीकी पड़ सकती है। इसके अलावा भी कपड़ों को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं जैसे कि ये डल पड़ सकता है और इसकी चमक गायब हो सकती है। तो, गर्मियों में कपड़े सुखाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

गर्मियों में कपड़े धोने और सुखाने से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

1. शाम में कपड़े धोएं

गर्मियों में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि दिन के समय कपड़ों को धोने से बचें। इसकी जगह शाम के समय अपने कपड़ों को धोएं। ऐसा करने से कपड़े रात तक या सुबह होने तक सूख भी जाते हैं और धूप की तेज गर्मी से बच भी जाते हैं। इस तरह से आपके कपड़ों की रंगत बची रहती है और इन्हें नुकसान भी नहीं होता है। तो, अब कपड़ों को धोते समय इन बातों का ख्याल रखें।

2. कपड़ों को छांव वाली जगह में फैलाएं

कपड़ों को छांव वाली जगह पर फैलाएं। ऐसा करना इसकी रंगत को बचाए रखने में मदद करता है। तो, गर्मियों में कपड़ा फैलाते वक्त सबसे पहले तो छांव वाली जगह का चुनाव करें। इसके बाद यहीं पर कपड़े डालें। साथ ही ध्यान रखें कि पूरे दिन कपड़ों को फैले हुए न छोड़ें। सूखने के कुछ ही देर बाद कपड़ों को हटा लें। इससे ये नुकसान से बचे रहेंगे।

Image Source : SOCIAL

drying clothes under the sun

3. कपड़ों को उल्टा करके फैलाएं

कभी भी कपड़ों को उल्टा करके फैलाना चाहिए। गर्मियों में इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है नहीं तो कपड़ों की रंगत बिगड़ सकती है और तुरंत इनका रंग उड़ सकता है। तो, गर्मियों में अगर आप इन तीन बातों का ख्याल रखते हुए अपना सुखाएं तो आपते कपड़ों की रंगत और चमक दोनों बनी रहेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर