ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-12-2023

Damoh News : दमोह में रेप पीड़िता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया

शव रखकर हंगामा करते परिजन। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पीड़ित की जबलपुर में इलाज के दौरान…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-12-2023
शेयर
Damoh News : दमोह में रेप पीड़िता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया

शव रखकर हंगामा करते परिजन।

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पीड़ित की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार की शाम परिजनों ने एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर शव रखकर न्याय की गुहार लगाई।

आरोपी के परिवार के लोग पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे हैं और मामला रफादफा करने की बात कह रहे हैं। एएसपी संदीप मिश्रा ने तेजगढ़ थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया था।

आरोपी ने उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया

बुधवार शाम परिजन बेटी का शव लेकर जबलपुर से सीधे दमोह पहुंचे और एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि घर के लोग जब दूसरी जगह गए थे और बेटी अकेली थी उसी समय आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी किसी को ये बात न बता सके इसलिए आरोपी ने उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। पीड़िता को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर गए थे, वहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी के परिवार के लोग दे रहे धमकी

आरोपी के परिवार के लोग काफी दबंग हैं और घर के लोगों को धमकी दे रहे हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उसे छोड़ा न जाए। यदि वह छूट गया तो पीड़ित लोग उसके घर पर बुल्डोजर चलवा देंगे।

एएसपी के आश्वसन पर माने परिजन

एएसपी संदीप मिश्रा ने पीड़ित परिवार से बात की और कहा कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोपी के परिवार के लोग धमकियां दे रहे हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई के लिए उन्होंने थाना प्रभारी को बोला है। एएसपी के आश्वासन के बाद परिवार के लोग शव लोकर वापस अपने गांव पहुंचे और बेटी का अंतिम संस्कार किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर