Cricket News : INDW vs AUSW हरमनप्रीत कौर का क्लीन स्वीप झेलने के बाद छलका दर्द, बोलीं- ये चीज हमें परेशान कर रही
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। भारत ने मंगलवार को तीसरा वनडे 190 रन से गंवाया। वहीं, भारत ने पहले मैच में 6 विकेट जबकि दूसरे मुकाबले में 3 रन से हार का मुंह दे…


हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। भारत ने मंगलवार को तीसरा वनडे 190 रन से गंवाया। वहीं, भारत ने पहले मैच में 6 विकेट जबकि दूसरे मुकाबले में 3 रन से हार का मुंह देखा। सीरीज में करारी हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत का फील्डिंग को लेकर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि फील्डिंग एक ऐसी चीज है जो हमें परेशान कर रही है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मुकबाले में 338/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम 148 रन पर ढेर हो गई।
हरमनप्रीत ने सीरीज समाप्त होने के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। कुछ परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थीं मगर हम में से कुछ को यह सोचने की जरूरत है कि हम कैसे बेहतर कर सकते हैं। जब हम लाल गेंद (टेस्ट क्रिकेट) से खेल रहे होते हैं तो हमारे पास सोचने और उस पर अमल करने के लिए काफी वक्त होता है। लेकिन सफेद गेंद में आपके पास उस तरह का समय नहीं होता। हम काफी मेहनत कर रहे हैं और अब हमें टी20 पर ध्यान केंद्रित करने और इस सीरीज से कुछ सकारात्मक बातें सीखने की जरूरत है।''
कप्तान ने आगे कहा, ''युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल और बाकी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पॉजिटिव में से एक है। हम हमेशा ऑस्ट्रेलियाई फील्डिंग के बारे में चर्चा करते हैं, क्योंकि स्किल के मामले में हमारा मानना है कि हम वाकई करीब हैं। हम फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं क्योंकि यह ऐसी चीज है जो अब हमें परेशान कर रही है। इसे हमें आने वाले मैचों में अच्छा करने की जरूरत है।'' गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीसीज खेली जाएगी। तीन मैचों नवी मुंबई के मैदान पर होंगे।
