ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
मैप्स ऐप चुनना
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-07-2023

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: इन 4 कारणों से करें सेवन

Image Source : SOCIAL ajwain_at_empty_stomach Ajwain at empty stomach: अजवाइन आपको अपनी रसोई में आराम से मिल जाएगी। इस खास मसाले में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण है जिसकी वजह से आप इसे कई समस्याओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन (ajwai…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-07-2023
शेयर
ई-समाचार पत्र पढ़ना
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: इन 4 कारणों से करें सेवन

Image Source : SOCIAL

ajwain_at_empty_stomach

Ajwain at empty stomach: अजवाइन आपको अपनी रसोई में आराम से मिल जाएगी। इस खास मसाले में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण है जिसकी वजह से आप इसे कई समस्याओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन (ajwain benefits से निकलने वाला अर्क, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। पर आज हम सुबह खाली पेट अजवाइन खाने की बात करेंगे कि कैसे ये छोटे-छोटे दाने आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे-Ajwain at empty stomach benefits in hindi

1. वेट लॉस में मददगार

सुबह खाली पेट अजवाइन खाना आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब आप इसे सुबह-सुबह खाते हैं तो ये पेट के अग्नि तत्व को बढ़ावा देता है और फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और मोटापा कम करने में आप इस उपाय को आराम से आजमा सकते हैं।

2. स्लो मेटाबोलिज्म को तेज करता है

स्लो मेटाबोलिज्म को तेज करने में अजवाइन काफी कारगर तरीके से काम करता है। ये असल में आंतों के कामकाज में तेजी लाता है जिससे खाना पचाने की गति तेज हो जाती है। इसके अलावा ये भोजन से निकलने वाला कणों के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है।

Image Source : SOCIAL

ajwain_for_weight_loss

3. पाचक एंजाइम्स को बढ़ाता है

पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देने में अजवाइन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो आपके पेट में एसिडिक और बेसिक पीएच के बीच एक बैलेंस क्रिएट करता है जिससे पाचन गतिविधियों में तेजी आती है। इससे बॉवेल मूवमेंट भी तेज हो जाता है और मल त्याग में मदद मिलती है।

बारिश में झड़ते बालों को कैसे रोकें? अपनाएं Jawed Habib के बताए ये 3 टिप्स

4. एसिडिटी जैसी समस्या में कारगर

एसिडिटी की समस्या समय के साथ लगातार बढ़ती जाती है। कुछ लोगों को तो खाना खाते ही एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आप इस समस को कम करने के लिए सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट में सूजन को कम करता है और एसिडिटी से बचने में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर