ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 04-12-2024

Chhindwara News : पैसों की बरसात कराने वाला तांत्रिक ठग गिरफ्तार, 10 साल से चल रहा था फरार, बैतूल से पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। छिंदवाड़ा जिले में तांत्रिक बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर बदमाश को आखिरकार नवेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस आरोपी पर चार थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। नवेगांव थाना प्रभारी (टीआई) राजेश साहू के अनुसार, आरोपी र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-12-2024
शेयर
Chhindwara News : पैसों की बरसात कराने वाला तांत्रिक ठग गिरफ्तार, 10 साल से चल रहा था फरार, बैतूल से पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

छिंदवाड़ा जिले में तांत्रिक बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर बदमाश को आखिरकार नवेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस आरोपी पर चार थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। नवेगांव थाना प्रभारी (टीआई) राजेश साहू के अनुसार, आरोपी रिक्की उर्फ कमलेश उर्फ बाबा उर्फ मोनू पिता कामता प्रसाद नागले निवासी ग्राम चिखलार (नवेगांव) 10 वर्षों से फरार था। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बैतूल जिले के चिचोली गांव से गिरफ्तार किया, जहां वह नाम बदलकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहा था और विभिन्न स्थानों पर पहचान बदलकर रह रहा था। वह सारणी, बैतूल, चिचोली, बंगाल और कामाख्या मंदिर के एक आश्रम में रुका। कामाख्या मंदिर में 11 महीने रहकर उसने तंत्र विद्या सीखी और बाबा बनकर लोगों को अपने तंत्र जाल में फंसाने लगा। वह पूजा-पाठ और पैसों की बरसात कराने के नाम पर ठगी करता था। इसके बाद लाखों रुपये लेकर फरार हो जाता था, वह किसी भी स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं रुकता था।

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रिक्की बैतूल जिले के चिचोली गांव में मोनू धुर्वे नाम से बाबा बनकर रह रहा है। नवेगांव पुलिस टीम ने चिचोली क्षेत्र में दबिश देकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन स्थाई वारंट तामील किए गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर