ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 19-06-2023

Bollywood Actors:साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

हिंदी सिनेमा का व्यापक स्तर समय के साथ नए-नए अवसर लेकर आ रहा है। इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड सितारे साउथ तो साउथ के सितारे हिंदी में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सिनेमा के फिल्ममेकर भी दूसरी भाषा की फिल्मों को बनाने में अपनी रुचि दिखा रहे …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-06-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Bollywood Actors:साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

हिंदी सिनेमा का व्यापक स्तर समय के साथ नए-नए अवसर लेकर आ रहा है। इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड सितारे साउथ तो साउथ के सितारे हिंदी में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सिनेमा के फिल्ममेकर भी दूसरी भाषा की फिल्मों को बनाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर एटली जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ हिंदी में अपना डायरेक्शनल डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, इस आर्टिकल में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर दक्षिण में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है।

बॉलीवुड फिल्म 'अग्निपथ' में खलनायक कांचा चीना का किरदार निभाकर लोगों के रोंगटे खड़े करने वाले एक्टर संजय दत्त ने साउथ की फिल्म में भी विलेन बनकर अपना जलवा बिखेरा है। टॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ने खूंखार खलनायक अधीरा का किरदार निभाया था। एक्टर को इस किरदार में काफी पसंद किया गया। हिंदी सिनेमा के फैंस तो संजय की एक्टिंग के मुरीद हुए ही, वहीं एक्टर के इस रोल से उनकी साउथ में पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई।

साउथ के थलाइवा यानी रजनीकांत की तमिल मूवी 'फिल्म 2.O' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अक्षय का निगेटिव किरदार फैंस को काफी पसंद आया। साथ ही इससे साउथ में अक्षय की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ।

यह खबर शेयर करें
शेयर