ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 28-10-2023

Bhopal News : भोपाल पहुंचे अमित शाह, पदाधिकारियों के साथ लेंगे बैठक, सभी प्रवासी विधायक देंगे रिपोर्ट

भोपाल : चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश के दौरे में रहेंगे। गृह मंत्री शाह यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमित शाह शनिवार दोपहर 1 बजे जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें रिसीव किया। जनज…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-10-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

भोपाल : चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश के दौरे में रहेंगे। गृह मंत्री शाह यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमित शाह शनिवार दोपहर 1 बजे जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें रिसीव किया। जनजातीय महानायक शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा (Statue of tribal great leader Shankar Shah and Raghunath Shah) पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने संभागीय कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

नक्शे देखें

केंद्रीय गृह मंत्री ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में शनिवार को चुनावी सभा में प्रदेश कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय एक दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हुए हैं। जिस पार्टी में एकता नहीं है, वह प्रदेश कैसे चला पाएगी। शाह की बैठक में सिर्फ चुनिंदा पार्टी पदाधिकारी को ही संभागीय कार्यालय (जबलपुर) में जाने दिया गया।

अमित शाह देर शाम भोपाल पहुंचे। अमित शाह भोपाल और नर्मदापुरम के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने वाले है। यह बैठक देर रात तक चलेगी। सभी प्रवासी विधायक शाह को रिपोर्ट देंगे। अमित शाह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर