ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 10-12-2023

Bhopal Express : ह. निजामुद्दीन से भोपाल के लिए निकली शान ए भोपाल ट्रेन में आधे घंटे बजा फायर अलार्म, लोग चौंके

भोपाल एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया नई दिल्ली से भोपाल चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस फायर अलार्म बजने का मामला सामने आया है। एहतियात बतौर गाड़ी चेक की गई, पर आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। तकनीकी दिक्कत से अलार्म बजता रहा। बता दें कि भोपाल एक्सप्रेस श…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Bhopal Express : ह. निजामुद्दीन से भोपाल के लिए निकली शान ए भोपाल ट्रेन में आधे घंटे बजा फायर अलार्म, लोग चौंके

भोपाल एक्सप्रेस

- फोटो : सोशल मीडिया

नई दिल्ली से भोपाल चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस फायर अलार्म बजने का मामला सामने आया है। एहतियात बतौर गाड़ी चेक की गई, पर आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। तकनीकी दिक्कत से अलार्म बजता रहा।

बता दें कि भोपाल एक्सप्रेस शनिवार रात नई दिल्ली से भोपाल के लिए निकली थी। ग्वालियर से पहले उसके एम-2 डिब्बे में रात करीब साढ़े दस बजे अचानक फायर अलार्म बजने लगा। ट्रेन में बैठे मुसाफिरों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। गाड़ी के अंदर रहने वाला रेलवे स्टाफ ने गाड़ी चेक की तो पता चला कि फायर अलार्म तकनीकी दिक्कत से बजने लगा। आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। ग्वालियर से पहले कुछ देर के लिए ट्रेन को रोक दिया गया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर