ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-12-2023

Bhopal Crime News : कुख्यात बदमाश नसीम का शॉर्ट एनकाउंटर, टी आई को दी थी जाने से मारने की धमकी

आरोपी नसीम बन्ने खां टी आई को जाने से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां का सोमवार को शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। क्राइम ब्रांच पुलिस को इसके मनुवा भान टेकरी पर छिपने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच ने इसे एक टीम बनाकर गिरफ्तार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-12-2023
शेयर
Bhopal Crime News : कुख्यात बदमाश नसीम का शॉर्ट एनकाउंटर, टी आई को दी थी जाने से मारने की धमकी

आरोपी नसीम बन्ने खां

टी आई को जाने से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां का सोमवार को शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। क्राइम ब्रांच पुलिस को इसके मनुवा भान टेकरी पर छिपने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच ने इसे एक टीम बनाकर गिरफ्तार करने पहुंचीं तो नसीम से न सिर्फ वहां से भागने की कोशिश की बल्कि पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। तभी जवाब में पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपी को पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है। डीसीपी क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी, डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

कई मामले दर्ज

बता दें, नसीम वही आरोपी है जिसने पिछले दिनों थाना तलैया क्षेत्र में टेंट व्यवसाय से रंगदारी की थी और फायरिंग भी की थी और इसी ने वीडियो बनाकर सीहोर जिले में दोहरा ठाणे के प्रभारी को भी जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी नसीम गोली कांड सहित आधा दर्जन अपराधों में फरार चल रहा था। तभी से सीहोर जिले की क्राइम ब्रांच, थाना दोहरा पुलिस और भोपाल की तलैया पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर