ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 15-06-2026

विकसित भारत के संकल्प को गति: माखननगर में अमृत 2.0 योजना का भूमिपूजन, नगर परिषद को मिली हाइड्रॉलिक क्रेन

माखननगर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माखननगर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई और …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-06-2026
शेयर

माखननगर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माखननगर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई और समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के अंतर्गत लगभग 6.60 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। योजना के तहत 800 केएल एवं 150 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंकों का निर्माण, पेयजल वितरण पाइपलाइन का विस्तार तथा घर-घर जल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। योजना के पूर्ण होने पर माखननगर के नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर नगर परिषद माखननगर को जनसुविधाओं और नगर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हाइड्रॉलिक क्रेन ट्रक भी प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस वाहन के माध्यम से नगर में निर्माण, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक कार्यों को गति मिलेगी, जिससे नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र दीवान एवं कृष्ण कुमार उपाध्याय  का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। माखननगर में शुरू की गई ये विकास परियोजनाएं भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर