चाय में नमक डालने के फायदे: चाय में चुटकीभर कालाय नमक कर सकता है कई कमाल |
Image Source : FREEPIK green_tea चाय में नमक डालने के फायदे: चाय में नमक डालकर पीना, सुनकर ही कुछ चाय प्रेमियों को गुस्सा दिला सकता है। लेकिन, गुस्सा न हों और धैर्य रखते हुए अपनी सेहत के बारे में सोचें। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ खास प्रकार…


Image Source : FREEPIK
green_tea
चाय में नमक डालने के फायदे: चाय में नमक डालकर पीना, सुनकर ही कुछ चाय प्रेमियों को गुस्सा दिला सकता है। लेकिन, गुस्सा न हों और धैर्य रखते हुए अपनी सेहत के बारे में सोचें। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ खास प्रकार की चाय में जब आप काला नमक मिलाकर पीते हैं तो ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और इम्यूनिटी बढ़ाकर कई समस्याओं से बचाता है। तो, आइए जानते हैं किस चाय में आपको इस नमक की मिलावट करनी है।
इन 3 चाय में डालें चुटकीभर काला नमक-black salt in tea
1. ग्रीन टी में मिलाएं काला नमक-black salt in green tea
ग्रीन टी में काला नमक मिलाकर पीने से आप इसके एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ डाइजेस्टिव गुणों को भी बढ़ावा दे सकते हैं। जी हां, अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो ग्रीन टी में काला नमक मिलाकर पीना आपके पेट की कई समस्याओं जैसे कि अपच, एसिडिटी और बदहजमी को कम कर सकता है।
Image Source : FREEPIK
black_salt_in_tea
2. नींबू की चाय में मिलाएं काला नमक-black salt in lemon tea
नींबू की चाय में काला नमक मिलाकर पीना कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। ये चाय पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाती है और फिर आंतों के काम काज की गति में तेजी लाती है। इससे आप जो भी खाते हैं वो तेजी से पचने लगता है और बॉवेल मूवमेंट तेज हो जाता है। इससे पेट साफ हो जाता है और शरीर खुद को डिटॉक्स कर लेता है।
3. ब्लैक टी में मिलाएं काला नमक-salt in black tea
ब्लैक टी में काला नमक की मिलावट सेहत के लिए कारगर तरीके से काम कर सकती है। पहले तो ये वेट लॉस में तेजी ला सकती है। दूसरा, काला नमक की खास बात ये है कि ये पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे खाना तेजी से पचता है, चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले )
