ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 19-12-2023

Aaj Ka Rashifal Daily : राशिफल 19 दिसंबर 2023 भाग्यशाली राशियाँ, आज का राशिफल भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 19 December 2023- नमस्कार कैसे हैं आप लोग। मैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय। लाइव हिंदुस्तान के ज्योतिषीय कार्यक्रम में आप सबका बहुत-बहुत स्वागत करता हूँ। सबसे पहले हम लोग 19/12/2023 की गृह स्थिति देखते हैं। गुरु वकृ हो कर के मेष राश…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-12-2023
शेयर
Aaj Ka Rashifal Daily  : राशिफल 19 दिसंबर 2023 भाग्यशाली राशियाँ, आज का राशिफल भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 19 December 2023- नमस्कार कैसे हैं आप लोग। मैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय। लाइव हिंदुस्तान के ज्योतिषीय कार्यक्रम में आप सबका बहुत-बहुत स्वागत करता हूँ। सबसे पहले हम लोग 19/12/2023 की गृह स्थिति देखते हैं। गुरु वकृ हो कर के मेष राशि में, केतु कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, सूर्य और वकृ बुद्ध धनु राशि में। शनि और चंद्रमा कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहा है। राशिफल देखते हैं।

मेष राशि - आय की स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा में मज़ा नहीं आयेगा। मन डरा-डरा सा रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बढ़िया, व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कुछ अधिकारियों का प्रत्यक्ष रूप से साथ नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। पैत्रिक संपत्ति की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय मेहनत के साथ चलता रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि - यात्रा का असफल प्रयास हो सकता है। धर्म-कर्म में भाग नहीं ले पाएंगे। कार्यो में विघ्न बाधा आयेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि - स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई रिस्क मत लीजियेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार भी सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि - जीवनसाथी के साथ कोई बड़े अनबन का संकेत है ध्यान दीजिये या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि - शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि - मन परेशान रहेगा, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। लिखने-पढ़ने मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।मानसिक अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि - घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पडे़गी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि - किसी नये व्यापार की शुरुआत न करें, अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान दूरी वाला, व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि - धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबो से अनबन की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है लेकिन व्यापारिक स्थिति या तो बढ़ेगी या तो तथस्त बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि - लग्न का विश्योग ऊर्जा में उतार-चढ़ाव देगा। कुछ समय बहुत खुश रहेंगे और कुछ समय बहुत दुखी रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है लेकिन मानसिक और शारीरिक स्थिति आपको रह-रह के सताएगी। नीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि - मन व्यथित रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है खर्च की अधिकता की वजह से। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
डिजिटल मैप्स और नेविगेशन टूल्स खोजना
साउथ एशियन कल्चरल इवेंट्स खोजना