ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-03-2024

मखाना भूनने के 3 आसान तरीके, नहीं पड़ेगी तेल, घी या मक्खन की जरूरत

Image Source : INDIA TV मखाना भूनने का तरीका मखाना सबसे हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स में शामिल है। मखाना खाने से वजन कम होता है। वहीं डायबिटीज में भी मखाना फायदेमंद होता है। हालांकि मखाने को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको इन्हें भूनने का सही तरीका पता होना चाहिए।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-03-2024
शेयर
मखाना भूनने के 3 आसान तरीके, नहीं पड़ेगी तेल, घी या मक्खन की जरूरत

Image Source : INDIA TV

मखाना भूनने का तरीका

मखाना सबसे हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स में शामिल है। मखाना खाने से वजन कम होता है। वहीं डायबिटीज में भी मखाना फायदेमंद होता है। हालांकि मखाने को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको इन्हें भूनने का सही तरीका पता होना चाहिए। कुछ लोग मखाने को घी या तेल में फ्राई कर लेते हैं जिससे ये खाने में काफी हैवी हो जाते हैं। अगर आपको डाइटिंग के लिए मखाने रोस्ट करने हैं तो बिना तेल और घी के मखाने फ्राई करें। इससे मखाने लाइट रहते हैं और इन्हें खाकर बहुत ज्यादा हैवीनेस नहीं लगती है। आप कई तरह से मखाना रोस्ट कर सकते हैं। आज हम आपको बिना तेल और घी के 3 तरीके से मखाने रोस्ट करना बता रहे हैं।

इस तरह बिना घी तेल के रोस्ट करें मखाना

1- मखाना रोस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक कड़ाही लें और उसे गर्म होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कड़ाही थोड़ी भारी तली वाली होनी चाहिए। अब इसमें मखाने डाल दें और साथ में थोड़ा नमक भी मिला दें। अब मखाने को मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए भून लें। इस तरह आप बिना तेल और घी के सिर्फ ड्राई मखाना रोस्ट कर सकते हैं।

2- अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो उसमें आसानी से मखाने रोस्ट हो सकते हैं। इसके लिए माइक्रोवेव वाले बाउल में या फिर किसी दूसरे कांच या प्लास्टिक के बर्तन में मखाने फैलाकर रखें। अब मखाने को माइक्रोवेव में रखें और करीब 1 मिनट के लिए रोस्ट करें। इसके बाद मखाने को पलट दें और इस पर आधा स्पून घी या फिर ऑयल छिड़क दें। इसी के साथ थोड़ा नमक भी छिड़क दें। अब फिर से मखाने को 30-40 सेकेंड के लिए रोस्ट करें। ठंडा करके चेक कर लें अगर मखाने क्रंची हो गए हैं तो निकाल लें।

3- अगर आपको डाइट और फिटनेस की ज्यादा चिंता नहीं है तो मखाने को हल्की घी में भी फ्राई कर सकते हैं। इस तरीके से भी मखाना भूनने में बहुत कम ऑयल या घी लगता है। इसके लिए कड़ाही में मखाने डालें और फिर पिघला हुआ घी या फिर ऑलय मखाने पर छिड़क दें। एक बार मखानों को पलट दें और फिर से थोड़ा घी और नमक और पिसी हुई काली मिर्च स्प्रिंकल कर दें। अब मीडियम फ्लेम पर मखानों को रोस्ट कर लें। ये मखाने खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कुरियर सर्विस खोजें
News
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड