Mp News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की रणनीति तेज, 2029 चुनाव में “गेम चेंजर” बनाने की तैयारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विशेष रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी इस कानून को वर्ष 2029 के चुनावों में बड़ा “गेम चेंजर” बनाने की दिशा में रणनीति तैयार कर रही है।

बैठक को औपचारिक माना गया, लेकिन इसमें कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं, अब जिला और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं का मानना है कि यदि सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों के बीच तालमेल मजबूत होगा, तो उसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Mp News: हाईवे किनारे अस्पतालों को मिलेगा 30% अनुदान, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्ता

इस दौरान यह रणनीति भी तय की गई कि विधायक और सांसद नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण के एक बड़े और ऐतिहासिक कदम के रूप में जनता के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। पार्टी इसे केवल एक कानून के रूप में नहीं, बल्कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने वाले परिवर्तनकारी निर्णय के रूप में प्रचारित करने की तैयारी में है।

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Indore:इंदौर में कर्ज वसूली के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक, किडनी निकालने की दी धमकी

इसके अलावा विष्णुदत्त शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया तथा लता वानखेड़े सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पार्टी का मानना है कि इस रणनीति के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा आगामी चुनावों में इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!