श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर यूथ रेड क्रॉस के अंतर्गत सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता का विषय “स्वामी विवेकानंद का राष्ट्र निर्माण में योगदान” रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।


भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – स्वस्तिक रावत (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष),
द्वितीय स्थान – साहिल मेहरा (बी.ए. प्रथम वर्ष) तथा
तृतीय स्थान – राजाराम (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।


कार्यक्रम का आयोजन रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कविता दुबे (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) एवं डॉ. राजकुमार पटवा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अजय मेहरा, डॉ. क्षमा मेहरा एवं प्रो. शिवानी मालवीय शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों, विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना रहा।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!