युवा दिवस पखवाड़े के प्रथम दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में युवा दिवस पखवाड़े के प्रथम दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
निबंध प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकानंद जी का जीवन, उनके विचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – स्वस्तिक रावत (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष),
द्वितीय स्थान – अनुष्का कहार (बी.ए. द्वितीय वर्ष), तृतीय स्थान – कृष्ण कांत (बी.कॉम. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कविता दुबे (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) एवं डॉ. क्षमा मेहरा उपस्थित रहीं।


प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. राजकुमार पटवा एवं प्रो. शिवानी मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि 07 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अंत में प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!