शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

माखननगर। ग्राम में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन भी माताएँ, बहनें और ग्रामीण सड़क पर उतरकर चक्काजाम करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार विरोध के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन या कार्रवाई नहीं की गई है।


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा सरपंच कृष्ण कुमार झा ने बताया कि गांव की महिलाएँ पिछले पांच दिनों से शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर सड़क पर बैठी हैं, लेकिन प्रशासन अब तक केवल आश्वासन देता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित हुआ।


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव से शराब दुकान तत्काल हटाई जाए और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित किया जाए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले को उच्च स्तर पर भेजा गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!