ब्रेकिंग
गुरुवार, 3 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
माखननगर · 1 मिनट पहले

माखननगर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न: 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नर्मदापुरम और सोहागपुर का दबदबा

शासकीय सांदीपनि विद्यालय माखननगर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 70 टीमों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जानें नर्मदापुरम, सोहागपुर व अन्य विजेता टीमों के परिणाम।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 1 मिनट पहले
शेयर
माखननगर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न: 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नर्मदापुरम और सोहागपुर का दबदबा

माखननगर। मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय माखननगर में 2 सितंबर को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंडों से बालक और बालिकाओं की 70 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

समारोहपूर्वक हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुषमा पीपरे, संस्था प्राचार्य के. के. दुबे, बीआरसी कमलेश वर्मा, सपना गौर, रितु दुबे एवं विकासखंड क्रीडा प्रभारी सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पिपरिया विकासखंड के क्रीड़ा प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा किया गया।

विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम

बालक 14 वर्ष: विजेता - नर्मदापुरम | उपविजेता - माखननगर

बालिका 14 वर्ष: विजेता - नर्मदापुरम | उपविजेता - पिपरिया

Maps

बालक 17 वर्ष: विजेता - सिवनी मालवा | उपविजेता - माखननगर

बालिका 17 वर्ष: विजेता - सुहागपुर | उपविजेता - नर्मदापुरम

बालक 19 वर्ष: विजेता - नर्मदापुरम | उपविजेता - सुहागपुर

बालिका 19 वर्ष: विजेता - सुहागपुर | उपविजेता - सिवनी मालवा

माखननगर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
माखननगर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

विजेता टीमों का सम्मान

समापन के अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विकासखंडों से आए खेल शिक्षकों—बख्तावर खान, मुकेश गोस्वामी, अर्पण दुबे, राकेश सराठे, आदर्श पाराशर, कलीराम अहिरवार, सुमित पटेल, अशफाक अली, अंकिता मंडलोई, नैना शर्मा, भावना सोलंकी, सौरभ मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, जया मालवीय, राजेश माझी, गजेंद्र यादव, हिमांशी यादव, शिवांगी यादव, चंदा मिश्रा, सुजल शर्मा, आदर्श शर्मा, पीयूष कहार, अभिषेक राजावत, अश्वनी राजपूत, कमलेश वर्मा, सपना दीक्षित एवं सुषमा अहिरवार—का विशेष योगदान रहा।

अंत में माखननगर विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी सुनील शर्मा ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर