Narmadapuram : नर्मदापुरम जिले में दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार, प्रबंधन सुनिश्चत करने की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मैदानी स्तर पर दस्तक अभियान के क्रियान्वयन की स्थिति देखी।
सबसे पहले कलेक्टर नीरज सिंह सोहागपुर के ग्राम सेमरी पहुंचे। उन्होंने यहां आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 का निरीक्षण कर 0 से 5 वर्ष तक के कुपोषित, जन्मजात विकृति सहित अन्य रोगों से ग्रसित बच्चों के स्क्रीनिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्राम के कुल बच्चे एवं उनकी स्क्रीनिंग की जानकारी सही तरह से संधारित न करने तथा स्क्रीनिंग में भी लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही फील्ड पर दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर बीएमओ सोहागपुर संदीप केरकेट्टा को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।