वल्लभ भवन- भोपाल
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 7:50 लाख कर्मचारी को 4% प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 4.50 चार लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत की अनुमति चुनाव आयोग द्वारा न देने से कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारी निराश हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार के समय वित्त विभाग के 12% से 17% देने के आदेश पर नई सरकार बनने पर रोक लगा दी थी। इसका नुकसान कर्मचारियों को ही हुआ था। उन्होंने कहा कि अब यदि इस प्रस्ताव को नई सरकार नहीं मानती है तो कर्मचारी वर्ग 500 करोड़ रुपये के लाभ से वंचित हो जाएगा।