MP Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची आएगी कल संभव, 60 विधायक समेत 110-130 प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है एलान

भोपाल : मध्यप्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं है। अब इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव और स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची नवरात्री के पहले दिन आ सकती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति का मंथन जारी है। पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने 60 नामों पर चर्चा की। दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई नामों पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को जारी हो सकती है। इसमें 110 से 130 नाम हो सकते है। इसमें 60 से 70 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद 20 अक्टूबर से पहले सभी सीटों पर नाम घोषित करने का दावा किया जा रहा है। बता दें शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रे के पहले दिन जारी होगी।

बैठक में यह नेता शामिल 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को भी बैठक है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ समेत अन्य सीईसी के सदस्य शामिल होंगे, जो बाकी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेंगे। 

भाजपा से आए नेताओं भी टिकट
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को भी कांग्रेस ने टिकट देने जा रही है। इसमें खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, बदनावर से भंवरसिंह शेखावत, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, जावद से समंदर सिंह पटेल, दतिया से अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा, रैंगाव से देवराबागरी या वंदना बांगरी को टिकट मिल सकता है। 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!