Christmas 2023 : क्रिसमस में Merry Christmas कहते हैं, Happy Christmas क्यों नहीं, जानिए कब से प्रचलन में आया

क्रिसमस में Merry Christmas कहते हैं, Happy Christmas क्यों नहीं, जानिए कब से प्रचलन में आया Merry Christmas

हर साल समूचे विश्व में 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस’ (Christmas 2023) मनाया जाता हैं। क्रिसमस यीशु के जन्म का उत्सव मनाने का दिन हैं। इस दिन लोग पार्टी करते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं और लोगों को ‘मैरी क्रिसमस’ बोलकर विश करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सभी त्योहारों में अंग्रेजी का शब्द ‘हैप्पी’ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्रिसमस में लोग हैप्पी की ‘मैरी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानें इस बारे में-

ये तो सभी जानते हैं कि, 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के ईश्वर यीशु का जन्म हुआ था। इसके लिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाते हैं। मौजूदा समय में सभी धर्मों के लोग क्रिसमस मनाते हैं। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और प्रार्थना आयोजित की जाती है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाईयां देकर क्रिसमस की शुभकामना देते हैं।

यह भी पढ़ें

मेरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है

इतिहासकारों की मानें तो, पूर्व में लोग ‘हैप्पी क्रिसमस’ ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह ‘हैप्पी क्रिसमस’ बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी ‘हैप्पी क्रिसमस’ बोलना पसंद करती थी। साथ ही, कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं। अगर आप भी किसी को हैप्पी क्रिसमस बोल देते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है।

बात करें कि, कब से हैप्पी की जगह मेरी ने लिया, तो बता दें कि मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकन ने ‘वी विश यू ए मेरी क्रिसमस’ वाक्य का उल्लेख वर्ष 1843 में ‘ए क्रिसमस कैरल’ में किया गया था, जो तब से इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण था। इसी साल यह वाक्य क्रिसमस कार्डों में दिखाई देने लगा था।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!