Chhatarpur News: आंबेडकर जयंती की तैयारी के बीच विवाद, 17 वर्षीय युवक से बेरहमी से मारपीट

जिले के भगवा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवक के साथ देर रात बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर गांव निवासी सतीश अहिरवार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने उसे रात करीब 3:30 बजे आंबेडकर जयंती जुलूस की तैयारी के नाम पर बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

ये भी पढ़ें:समर्थन मूल्य पर खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिवहन व उठाव व्यवस्था रहे सुचारू: कलेक्टर सोमेश मिश्रा

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। उसे बांधकर काफी देर तक पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान आ गए। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे छुड़ाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मामले में पुलिस का कहना है कि रात में मारपीट की घटना हुई है और सुबह पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि दर्ज रिपोर्ट में आंबेडकर जुलूस की तैयारी को लेकर किसी विवाद का उल्लेख नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पड़ोस की एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद की बात सामने आई है, जिसके चलते युवक के साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने लखन, दिनेश, राकेश, मनोज और किशोर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!