भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: मां और बहन संग चैट वायरल, परिवार ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

Bhopal में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब एक के बाद एक निजी चैट सामने आने लगी हैं, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले सहेली के साथ हुई बातचीत वायरल हुई थी, वहीं अब मां, बहन और पिता के साथ ट्विशा की चैट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मां से चैट में छलका दर्द

वायरल चैट के अनुसार, ट्विशा शर्मा ने 7 मई को अपनी मां को संदेश भेजते हुए लिखा था कि वह “बहुत बुरी तरह फंस गई” हैं। चैट में उन्होंने कथित तौर पर लिखा कि घरवालों को लगता है कि वह ड्रग्स लेती हैं, इसलिए उनका मूड खराब रहता है, जबकि असल वजह कुछ और है।

ट्विशा ने मां से कहा कि, “एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है। मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।”

एक अन्य संदेश में उन्होंने लिखा कि, “ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे। मैं बहुत बुरी तरह फंस गई हूं।”


बहन और पिता से भी की थी बातचीत

ट्विशा ने अपनी बहन और पिता के साथ चैट में भी हालात को लेकर चिंता जताई थी। वायरल संदेशों में उन्होंने लिखा, “देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा। लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि जो भी हो, उसे धैर्य और संयम के साथ संभालना चाहिए। जवाब में बहन और पिता ने उन्हें शांत रहने, घबराने से बचने और समझदारी से काम लेने की सलाह दी थी।

डेटिंग ऐप से हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा मूल रूप से Noida की रहने वाली थीं और तमिल फिल्मों में अभिनेत्री व मॉडल के रूप में काम कर चुकी थीं। उनकी मुलाकात भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

समर्थ सिंह, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे बताए जा रहे हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को विवाह किया था।

परिजनों ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा को “नाकारा” कहकर ताने दिए जाते थे और मानसिक दबाव बनाया जाता था।

परिजनों के मुताबिक ट्विशा कई बार अपने मायके लौटना चाहती थीं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया गया। मामले में सामने आ रही चैट्स ने अब जांच को नया मोड़ दे दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल चैट्स की भी पड़ताल की जा रही है। ट्विशा शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!