
माखननगर क्षेत्र के ग्राम फुरतला में उस समय सनसनी फैल गई जब 80 वर्षीय रामबाई पति दशरथ सिंह का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला घर में मृत अवस्था में पाई गईं। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
घटना के बाद गांव में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।