Sonia Gandhi:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi health Complication admitted to sir ganga ram hospital news updates

SONIYA GANDHI
– फोटो : social media

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती 

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।






Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!