Sawan 2023 | सावन में नंदी महाराज ही लगाएंगे बेड़ा पार, भगवान शिव से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह काम अवश्य करें

सावन में नंदी महाराज ही लगाएंगे बेड़ा पार, भगवान शिव से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह काम अवश्य करें

Kanchan Sharma

Bhopal: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस बार सावन का महीना 59 दिन का होने के कारण 8 सावन सोमवार भी होंगे। इस महीने को हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर का महीना माना जाता है। माना जाता है कि, यदि आप इस दौरान भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव के साथ आराधना कर रहे हैं तो नंदी देव की पूजन में भी कोई कमी न रखें।

पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन बल, बुद्धि, विद्या और धन की प्राप्ति होती है, लेकिन यदि आप नंदी देव की पूजा विधि विधान से करते हैं तो यही मनोकामना जल्द पूरी होती है।

नंदी महाराज के कानों में बोले अपनी मनोकामनाएं

सावन के महीने में भगवान शिव के अभिषेक का खास महत्व है। आप शिवालय में जाकर शिवजी को जल चढ़ाएं, अब बचे हुए जल को नंदी महाराज के उस पैर पर डालें जो भोलेनाथ की ओर बढ़ा होता है। अब अपनी मनोकामनाएं नंदी महाराज के कान में बोल दें। जो भी कुछ आप भोलेनाथ से मांगना चाहते हैं, उसे नंदी जी के कान में बोल दीजिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव शंकर तक नंदी महाराज ये प्रार्थनाएं पहुंचा देते हैं और शिवजी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नंदी महाराज की उपासना करते समय और उनके कान में अपनी इच्छा बताने से पहले ‘ॐ’ शब्द जरूर बोलना चाहिए। ‘ॐ’ का दूसरा नाम प्रणव अर्थात परमेश्वर है और कई ग्रंथों में बताया गया है कि ‘ॐ’ ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेवों के प्रतीक हैं, यही कारण है कि वैदिक मंत्र के प्रारंभ में ‘ॐ’ का उच्चारण जरूर किया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!