Royal Challengers Bangalore Women vs Gujarat Giants Live Score Update : विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। इसके जवाब में आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत मिली है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। कप्तान बेथ मूनी 7 गेंद में 8 रन ही बना सकी। लिचफील्ड भी 5 रन का ही योगदान दे सकीं। वेदा ने 15 गेंद में नौ रन बनाए। हरलीन 31 गेंद में 22 रन बनाकर रन आउट हुईं। एश्ले गार्डनर ने 12 गेंद में सात रन बनाए। ब्राइस तीन रन ही बना सकी। स्नेह राणा ने 12 रन बनाए। हेमलता 25 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहीं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराया था, जबकि गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Giants live cricket score
Gujarat Giants : 107-7 (20)
RCB : 41-1 (5)
9:41 PM RCB vs GG Live Score : सोफी डिवाइन 6 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर ने उन्हें आउट किया।
9:28 PM RCB vs GG Live Score : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत दमदार रही है। टीम ने पहले ओवर में 13 रन बनाए।
9:12 PM RCB vs GG Live Score : गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। सोफी ने आरसीबी के लिए तीन और रेणुका ने दो विकेट लिए।
8:55 PM RCB vs GG Live Score : गुजरात जायंट्स की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। टीम ने 73 के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं।
8:43 PM RCB vs GG Live Score : एश्ले गार्डनर 12 गेंद में सात रन ही बना सकी। वेयरहम ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया
8:34 PM RCB vs GG Live Score : सोफी मोलिनक्स ने अपने दूसरे ओवर में गुजरात को डबल झटके दिए। वेदा के बाद हरलीन रन आउट हो गईं। हरलीन ने 31 गेंद में 22 रन बनाए।
8:25 PM RCB vs GG Live Score : वेदा 15 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया।
8:11 PM RCB vs GG Live Score : फोबे लिचफील्ड 12 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका सिंह को दूसरा विकेट मिला है।
8:02 PM RCB vs GG Live Score : गुजरात को सातवें ओवर में दूसरा झटका लगा है। लिचफील्ड 12 गेंद में पांच रन ही बना सकी।
7:46 PM RCB vs GG Live Score : सलामी बल्लेबाज और कप्तान बेथ मूनी 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं।
7:38 PM RCB vs GG Live Score : बेथ मूनी और हरलीन देयोल पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर उतर चुकीं हैं।
7:06 PM RCB vs GG Live Score : टीमें:
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देयोल, फोबे लीचफील्ड, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली ताहुहू, मेघना सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन): सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
7:02 PM RCB vs GG Live Score :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
6:50 PM RCB vs GG Live Score : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जारी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीती है, जबकि गुजरात की टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।
6:18 PM RCB vs GG Live Score नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2024 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बैंगलोर और गुजरात के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है।
टीमें:
गुजरात जाइंट्स टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देयोल, फोबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली ताहुहु, मेघना सिंह, लौरा वोल्वार्ड्ट, तरन्नुम पठान, मन्नत कश्यप , शबनम एमडी शकील, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट