माखन नगर के शासकीय मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

माखन नगर। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत गुरुवार को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माखन नगर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कर नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रीना आकाश तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा,निखलेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण पराशर, राजेन्द्र सोलंकी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू, श्रीमती निरंजना रावत, श्रीमती प्रिया सुरेन्द्र मालवी, श्रीमती लक्ष्मी मुकेश अहिरवार, निधीश गुरु तथा बीआरसी कमलेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को कम करने और शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया तथा अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!