प्रियंका गांधी का वार, कहा- ‘40% कमीशन’ के लिए जानी जाएगी कर्नाटक की BJP सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है… चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स।

: @INCIndia

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है। आज प्रचार का आखिरी दिन है। सभी पार्टियां आज जमकर प्रचार किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। प्रियंका के रोड शो में जनसैलाब भी उमड़ा। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। रोड शो करने के बाद प्रियंका ने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में प्रियंका ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि कोई भी सरकार आती है तो लोग उसके अच्छे काम को याद करते हैं। उस सरकार की पहचान उसका अच्छा काम ही होता है। लेकिन कर्नाटक की बीजेपी सरकार की पहचान भ्रष्टाचार है।

बीजेपी ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है…

प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हर एक सरकार की अपनी एक पहचान बन जाती है। सरकारें आमतौर से कुछ अच्छा करके ही जाती हैं, तो लोग उस अच्छे काम को याद करते हैं। उनके किए गए अच्छे काम के लिए याद करते हैं, लेकिन कर्नाटक में  बीजेपी सरकार  ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है… चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स।

मुद्दे की बात नहीं करती बीजेपी

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई बढ़ रही है तो सरकार का कर्तव्य है कि जहां-जहां सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है, जो महंगाई का ज्यादा बोझ उठा रहा है उसके लिए कुछ राहत दे। लेकिन यहां की सरकार का सारा ध्यान सिर्फ लूट में लगी रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि, “हमने बार-बार पीएम, गृह मंत्री, दूसरे राज्यों के सीएम और अन्य बीजेपी नेताओं से कहा- मुद्दे पर आओ, लेकिन एक भी बार वे मुद्दे पर नहीं आए। किसी भी बीजेपी नेता ने नहीं बताया कि साढ़े 3 सालों में उन्होंने कर्नाटक के लिए क्या किया, कितने रोजगार दिए, कितना विकास किया?”

चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दल– बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी तीनों ही पार्टियों के कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!